UP :- दिमागी बुखार से 24 घंटे में चार बच्चों की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/up-24.html
कानपुर । दिमागी बुखार का कहर जारी है. पिछले 24 घंटे में चार और बच्चों की मौत हो गई जबकि शहर के सभी अस्पताल डेंगू और दिमागी बुखार के मरीजों से पटे पड़े हैं. आलम तो यह है कि अस्पतालों में एक बेड पर 3 से चार बच्चों को सुलाया गया है.
आंकड़ों के मुताबिक दो दर्जन से ज्यादा बच्चे दिमागी बुखार के चपेट में हैं जिनका इलाज शहर के 10 सरकारी अस्पतालों में चल रहा है. हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाल तो और भी बुरा है जहां एक बेड पर 3-4 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।