UP:- पीलीभीत में पडोसी ने नाबालिग के साथ किया रेप , विरोध करने पर मिटटी का तेल छिड़ककर लगाया आग, मचा हड़कंप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/09/up_30.html
मोहम्मद तारिक नय्यर
पीलीभीत । ज़िले के थाना जहानाबाद क्षेत्र में एक गांव में पडोसी युवक द्वारा 15 साल की नाबालिग का अपहरण कर रेप की वारदात को अन्जाम दिया गया है किशोरी के विरोध करने पर आरोपी युवक ने घर में रखे केरोसिन से नाबालिग को आग के हवाले कर दिया शोर शराबा होने पर पडोसियो के आने पर युवक फरार हो गया है गम्भीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाॅं उसका इलाज चल रहा है पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गम्भीर धाराओ में रिर्पोट दर्ज की है और जल्द आरोपी को गिरफतार करने की बात कह रही है ।
बताया जा रहा है कि किशोरी अपने घर के दरवाजे पर खडी थी इसी दौरान पडोस के रहने वाला 19 वर्षीय सलीम उसे खीचता हुआ अपने घर में ले गया और उसके साथ ब्लात्कार किया युवती ने जब शोर शराबा किया तो सलीम ने किशोरी पर मिटटी का तेल छिडकर आग लगा दी और फरार हो गया। परिजनो व पडोसियो के पहुचने किशोरी को बचाया गया लेकिन तब तक यह बूरी तरह झुलस चुकी थी गम्भीर अवस्था में नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाॅं इसकी हालत नाजुक बनी हुई है एसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गम्भीर धाराओ में रिर्पोट दर्ज की गयी है और कई टीमे बनाकर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है ।

