aajtaktimes

विश्व की 10 बड़ी शख्सियतों में महात्मा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी भी शुमार

जिनेवा। विश्व आर्थिक मंच (WEF) के एक नये सर्वेक्षण के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर में सबसे अधिक प्रशंसा पाने वाली दसवीं हस्ती बन गए हैं। इस मंच ने दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को सूची में पहले स्थान पर रखा है। महात्मा गांधी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। सर्वेक्षण में 125 देशों के 285 शहरों में 1000 से अधिक युवकों से उनकी राय ली गयी।
WEF के ग्लोबल शेपर्स एन्युअल सर्वे 2015 में दूसरे स्थान पर पोप फ्रांसिस आए। सूची में अन्य लोग टेस्ला मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलोना मस्क तीसरे, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पांचवें, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा छठे, वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड बारसोन सातवें, एप्पल के संस्थापक स्टीव जोब्स आठवें, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस नौवें और अमेरिकी निवेशक वारेन बुफेट 11वें हैं।
जिन 1084 युवकों से उनकी राय ली गई, उनमें तीन फीसदी ने मोदी और यूनुस के पक्ष में मतदान किया, जबकि 20.1 फीसदी मंडेला के पक्ष में थे। करीब 12.4 फीसदी गांधी के समर्थन में थे। इन युवकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी। ग्यारह हस्तियों की इस सूची मे तीन हस्तियां - मंडेला, गांधी और जोब्स इस दुनिया में नहीं रहीं ।

Related

World 13403709070050099

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item