aajtaktimes

18 अक्टूबर से शुरू होगी सरायहरखू की ऐतिहासिक रामलीला

जौनपुर। जनपद का ऐतिहासिक श्री सीताराम धर्ममण्डल सरायहरखू का रामलीला 18 अक्टूबर से दिखाया जायेगा जिसको लेकर आयोजन समिति द्वारा सारी तैयारियां भी कर ली गयी हैं। 84वें वर्ष में प्रवेश करने वाली इस रामलीला के बारे में वरिष्ठ सदस्य पवन श्रीवास्तव ने बताया कि आज हमारा मण्डल शिखर पर पहुंच गया है। मंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव की देख-रेख में होने वाली रामलीला की जिम्मेदारी विनोद श्रीवास्तव व अजय श्रीवास्तव को सौंपी गयी है। अन्त में प्रचार-प्रसार मंत्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम कायस्थ परिवार की एकता व श्रद्धा की देन है। इस अवसर पर प्रेमचन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, अशोक कुमार, सचेन्द्र नाथ सिन्हा, डा. अजय श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, कौशल कुमार, अवनीश सिन्हा, ईश्वर चन्द्र, सतीश चन्द्र, कृष्ण कुमार सिन्हा, कुष्ण कुमार श्रीवास्तव, शिवम्, शुभम् श्रीवास्तव, मयंक मृदुल, आनन्द कुमार, पिण्टू श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, विमल कृष्ण, गोपाल लाल, श्यामजी सिन्हा, रूपचन्द लाल, रोमन, रोशन, प्रिंस, गौरव, वैभव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related

news 5207967472404553493

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item