जौनपुर में बदमाशों ने शिक्षक की गोली मारकर की हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_118.html
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जीप को किया क्षतिग्रस्त
जौनपुर। जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णानन्द इण्टर कालेज बेलवार के पास बुधवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश एक शिक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिये और असलहा हवा में लहराते हुये बड़े आराम से फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलवार गांव निवासी रमाकांत पाण्डेय जो गोहका इण्टर कालेज मछलीशहर में शिक्षक थे, आज रोज की भांति विद्यालय जा रहे थे कि रास्ते में पल्सर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। गोली लगते ही शिक्षक वहीं गिर पड़े जहां जानकारी होने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुये उन्हें अस्पताल पहुंचाते कि उनकी मौत हो गयी। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा हवा में लहराते हुये आराम से फरार हो गये। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे एक दरोगा को जमकर पीट दिया तथा सरकारी जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता की वजह से आज यह हत्या हुई है, क्योंकि किसी भी सूचना के लिये फोन करने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज का फोन नहीं उठता। फिलहाल जानकारी होने पर मौके पर तमाम पुलिस विभाग के अधिकारियों का काफिला पहुंच गया जहां काफी मान-मनौवल के बाद लोगों को शांत कराया गया और इसके बाद मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा गया। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार आज दिनदहाड़े हुई शिक्षक की हत्या से गांव सहित पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों एक मोटरसाइकिल फूंकने के साथ पुलिस के पर पथराव भी कर दिया। गोलियों तड़तड़ाहट सुनकर घर के अन्य सदस्यों सहित आप-पास के लोग दहल गये ।