बिहार में चौथे चरण की वोटिंग जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_251.html
पटना। बिहार में आज 7 जिलों की 55 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सीवान जिलों की इन सीटों पर चौथे चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं। नेपाल से लगी अंतरराष्प्ट्रीय सीमा और उत्तर प्रदेश के साथ अंतरराज्यीय सीमा से लगे इन सात जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है।
मुजफ्फरपुर, बेतिया और गोपालगंज से आई तस्वीरों में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर वोटर्स की लाइन देखी जा रही है। बीजेपी के नेतृत्व में राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए जोर लगा रही एनडीए का भविष्य भी आज के चरण में तय हो जाएगा। राज्य में सुबह 8 बजे तक 4.77 पर्सेंट वोटिंग हो चुकी है।
सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर मुजफ्फरपुर के एक पोलिंग स्टेशन पर वोट देने आई एक महिला ने कहा कि सुबह-सुबह खाना-पीना सब छोड़कर पहले वोट देने आए हैं। हम चाहते हैं कि जो घटनाएं महिलाओं के साथ हो रही है, वो न हों। बेतिया के पोलिंग स्टेशन पर एक महिला ने वोट देने के बाद कहा, 'यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है, महिला की सुरक्षा होनी चाहिए। सरकार बन रही है पर काम नहीं कर रही है।'
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि सभी 55 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि इन 55 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 के नक्सल प्रभावित इलाके में होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर और ऐहतियात के तौर पर वहां उनमें से चार पर मतदान का समय सुबह 7.00 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तथा आठ पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक तथा अन्य 43 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।
लक्ष्मणन ने बताया कि सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, उनमें शिवहर जिले के शिवहर, सीतामढ़ी जिले के रीगा एवं रून्नीसैदपुर और बेलसंड विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है, उनमें पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर एवं रामनगर, पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन, चिरैया एवं ढाका तथा मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर, साहेबगंज एवं पारू शामिल हैं।
लक्ष्मणन ने बताया कि चौथे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस बल की कुल 1163 कंपनियां तैनात की गयी हैं। उन्होंने बताया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया की हवाई निगरानी के लिए पांच हेलिकॉप्टर और मानव रहित विमान (यूएवी) का इस्तेमाल किए जाने के साथ गश्त के लिए नदी के किनारे वाले इलाकों में 38 मोटरबोट, 409 मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल तथा पहाड़ी इलाके में 50 पुलिस गश्ती दल लगाए गए हैं ।
लक्ष्मणन ने बताया कि मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थिति में गंभीर रूप से घायल होने वालों और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बनाए गए 14113 मतदान केंद्रों में से 249 आदर्श मतदान केंद्र, 4246 संवेदनशील और 3043 नक्सल प्रभावित हैं तथा भेद्य टोलों की संख्या 4623 है जहां 16115 उपद्रवियों की पहचान की गयी और सीआरपीसी की धारा 107 के तहत 60838 लोगों से बांड भरवाए गए हैं।
लक्ष्मणन ने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से कराने के लिए 69638 मतदानकर्मियों की तैनाती के साथ मतदान के लिए 14139 कंट्रोल यूनिट और 18289 बैलेट यूनिट की व्यवस्था किए जाने के साथ 2029 वीवीपैट्स की व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा के चौथे चरण की पूरी चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए 55 सामान्य पर्यवेक्षक, 17 एक्पेंडिंग आब्जर्वर, सात-सात पुलिस एवं जागरुकता पर्यवेक्षक, 2155 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ 1153 वीडियो कैमरे, 612 एंड्रायड मोबाइल फोन के अलावा 698 जगहों पर लाइव वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है।
लक्ष्मणन ने बताया कि बिहार विधानसभा के चौथे चरण के तहत कुल 14739120 मतदाताओं में से सामान्य मतदाता 14723034 और सेवा मतदाता 16086 हैं। सामान्य मतदाताओं में 7865387 पुरूष और 6857218 महिला और 429 तीसरे लिंग के शामिल हैं।
बिहार विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव में कुल 776 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 57 महिलाएं शामिल हैं।