aajtaktimes

पुरानी बाज़ार भरत मिलाप में जिवंत मंचन देख भक्त हुए भावविभोर







जौनपुर हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतिक पुरानी बाज़ार भरत मिलाप समिति के तत्वाधान में आयोजित पुरानी बाज़ार का एतिहासिक भरत मिलाप में लीला का जिवंत मंचन किया गया भाइयो का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गये कोतवाली चौराहे से आकर्षक लाग व झाकिया प्रमुख रास्तो से होती हुयी पुरानी बाज़ार पहुची जिसमे युवक बैंड बाजे की धुन पर भक्ति गीतों के बीच थिरकते नजर आ रहे थे जिले का यह एतिहासिक भरत मिलाप आपसी सौहार्द का प्रतीक भी है भरत मिलाप में हिन्दू भाइयो के साथ साथ मुस्लिम वर्ग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है जिससे शिराज़े हिन्द की गंगा जमुनी तहजीब की डोर मजबूत होती है
भैय्या राम के आने में देर होने पर भरत के सब्र का बांध टूट जाता है भरत विलाप करना शुरू कर देते है भरत के मार्मिक विलाप को देखकर दर्शको की आंखे डबडबा जाती है भरत मिलाप का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी रजनीकांत मिश्र एवम रवि पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया अध्यक्षता विमल सेठ तथा संचालन राजदेव यादव एवम सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता एवम महामंत्री पूर्व सभासद डॉ रामसूरत मौर्या ने भगवन श्री राम की आरती उतारा इस मौके पर मंजू शास्त्री एडवोकेट , सभासद गप्पू मौर्या ,साजिद अलीम सभासद , दिनेश चन्द्र गुप्ता , मनीष गुप्ता , विक्की साहू , अंकित प्रजापति , मिडिया प्रभारी मोहम्मद सोहराब , चन्दन साहू , संजय कुमार साहू , शुभम साहू , नरसिंह मौर्य , विवेक मौर्य आदि के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Related

UP 847418697859241195

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item