aajtaktimes

व्यापार मण्डल की युवा इकाई पालिटेक्निक पर आज लगायेगा दाल वितरण शिविर


जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल युवा नगर इकाई के नेतृत्व में 1 नवम्बर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से नगर के पालिटेक्निक चौराहे पर सस्ते दर पर अरहर की दाल का वितरण शिविर लगाया जायेगा। यह जानकारी देते हुये युवा नगर अध्यक्ष आलोक सेठ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उक्त कैम्प इस समय दाल की आसमान छूती कीमत के मद्देनजर लगाया जायेगा जहां आम जनता को अरहर की दाल मात्र 130 रूपये प्रति किलो की दर से दिया जायेगा। श्री सेठ ने आम जनता से अपील किया कि उक्त अवसर पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें।

Related

news 7860712037523921616

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item