aajtaktimes

चुनाव में गड़़बड़ी पर होगी सख्त कार्यवाही: प्रेक्षक

जौनपुर । प्रेक्षागृह में जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी, प्रेक्षक रणवीर प्रसाद के साथ त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचनको सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए प्रथम चरण 9 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक विकास खण्ड धर्मापुर, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, केराकत, डोभी तथा जलालपुर मतदान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का मतदान सम्पन्न करने के लिए एक बैठक हुई। जिला मजिस्ट्रेट ने जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि नौ अक्टूबर को मतदान दिवस पर सम्वेदनशील, अति सम्वेदनशील, अति सम्वेदनशील प्लस का भ्रमण करके किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान मौके पर ही करे है। स्वतन्त्र, पक्षपात रहित चुनाव कराना हम सब का दायित्व है। प्रातः सात से नौ बजे एवं सायं चार बजे के बाद बोगस वोट नही पड़ना चाहिये। महिला अधिकारी को छोड़कर सभी जोनल सेक्टर मजिस्टेªट आज रात निवास तैनाती स्थल पर ही करेंगे। चुनाव की सूचना प्रति दो घण्टे बाद कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध करायेंगे। प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए हम सब को निष्पक्ष होकर कार्य करना होगा साथ ही निष्पक्ष दिखाई भी देना चाहिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव के लिए अच्छे इंतजाम किये है। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेंगी। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने मतदान पार्टी रवाना होने से सकुशल चुनाव सम्पन्न कराकर स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।

Related

UP 1503169890255620215

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item