aajtaktimes

जब रेगिस्तान में उठने लगी समंदर जैसी लहरें!

नई दिल्ली।राजस्थान के जैसलमेर के रेगिस्तान में गैस रिसाव से समंदर जैसी लहरें उठ रही हैं। जैसलमेर के डांडेवाला में गैस के कुएं से हो रहा लगातार रिसाव से ऑयल इंडिया में हड़कंप मचा हुआ है। कंपनी के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। तकनीकी विशेषज्ञ रिसाव पर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल गैस पर काबू नहीं पाया जा सका है।
जानकारी के मुताबिक इस कुएं में पिछले चार माह से हल्का रिसाव हो रहा था। एक अक्टूबर को इस पर नियंत्रण करने के लिए ऑयल इंडिया ने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान जबरदस्त गैस रिसाव से स्थिति बेकाबू हो गई। किसी भयानक हादसे की आशंका के मुद्देनजर पूरे इलाके में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव का दबाव इतना जबरदस्त था कि कुएं से गैस के पाइप बाहर आ गए और कुआं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गैस रिसाव रोकने के लिए ऑयल इण्डिया लिमिटेड कम्पनी के इंजीनियर जुटे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वहां आग लगने की आशंका के मद्देनजर मौके पर बड़ी-बड़ी डिग्गियां खोदी गई है जिसमें पानी भरा जा रहा है। कुएं के आस-पास बड़ी मात्रा में मिट्टी डलवाई गई है।

Related

World 3696634466264068326

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item