aajtaktimes

प्रशासनिक शोषण के खिलाफ खटखटाऊंगा कोर्ट का दरवाजा : पंकज जयसवाल

जौनपुर । ज़िला प्रशासन मेरा मानसिक व आर्थिक शोषण कर रहा है । न जाने किस द्वेष को मन में बैठाकर मेरा उत्पीड़न कर रहे । बिना किसी सूचना व नोटिस के मेरे मकान को भी ध्वस्त करा दिये। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के काशी प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक पंकज जायसवाल ने कही। नगर के ओलन्दगंज स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने कही ।
श्री जायसवाल ने कहा की ज़िला प्रशासन के निर्देश पर बीते 14 सितम्बर को सतहरिया स्थित मेरी फैक्ट्री पर व्यापार कर विभाग की एसआईबी टीम द्वारा छापा डालकर मेरा मानसिक उत्पीड़न किया गया। हालांकि इसको लेकर मैं उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां विभाग को फटकार लगाते हुये इसे गलत मानसिकता से प्रेरित बताया गया। भाजपा नेता कहा की प्रशासन का जब मन इससे नहीं भरा तो 18 अक्टूबर को सद्भावना पुल मोड़ (ओलन्दगंज-कचहरी मार्ग) पर स्थित मेरे मकान को ध्वस्त करा दिया गया। इस मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट  उमाकांत त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार पटेल व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह से पूछा गया कि न कोई नोटिस और न ही सुनवाई का मौका, फिर भी मेरा मकान ध्वस्त कर दिया गया । इतना ही नहीं, हिरासत में लेकर अपराधियों की तरह कोतवाली में भी बैठा दिया गया। श्री जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि के मद्देनजर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित है, फिर भी गलत इरादे से विशेष रूप से मुझे निशाना बनाया गया जो पूरी तरह से पूर्वाग्रसित सोच है । पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, इं. विजय जायसवाल, रामसिंह मौर्य, नीरज गुप्ता, संदीप तिवारी, अरविन्द मिश्र, गौतम गुप्ता, विकास शर्मा, आमोद सिंह, अतुल गुप्ता, जितेन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र केसरी, घनश्याम गुप्ता, शुभम दूबे, देवेश मिश्र, डा. संजय पाण्डेय, अभयराम, राजेश जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 1040504216737648995

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item