aajtaktimes

पंचायत चुनाव : पहले चरण का मतदान शुरू

जौनपुर । पंचायत चुनाव के पहले चरण में सुबह आठ बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही लोगों के भीतर मतदान के लिए उत्साह देखने को मिला। लोग घरों से निकलकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। महिलाओं ने भी कतारबद्ध होकर अपने मतों का इस्तेमाल किया। मतदान के समय गड़बड़ी फैलाने वालों से निबटने के लिए भारी फोर्स का भी इंतजाम किया गया है। पहले चरण में छह ब्लाॅकों में 2904 प्रत्याषी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें 2607 क्षेत्र पंचायत और 297 जिला पंचायत के लिए उम्मीदवार खड़े हैं। इन ब्लाॅकों में छह लाख तिरासी हजार निन्यानवे मतदाता वोटिंग करेंगे। इन छह ब्लाॅकों में चालीस बूथों को अतिसंवेदनषील की श्रेणी में रखा गया है।
कौशाम्बी । पंचायत चुनाव के पहले चरण में मूरतगंज और मंझनपुर ब्लाक में है मतदान। जिला पंचायत की 8 और बी डी सी की 179 सीटो पर हो रहा मतदान। जिला पंचायत की 8 सीटो पर 152 प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य।

Related

UP 8929125511215249541

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item