धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ने दुर्गा पूजा महासमिति के कंट्रोल रूम में दिया एकता का सन्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_543.html
जौनपुर । गंगा जमुनी तहजीब को अपने दामन में समेटे शिराज़ेहिंद में श्री दुर्गापूजा महासमिति जौनपुर के कोतवाली चौराहे पर स्थित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन गुरुवार की रात जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व् पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने फीता काटकर किया ।
इस मौके पर प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगो को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा की जब हम एकता भाई चारे की बात करेगे और समाज को जागरूक करेगे तभी हमारा मुल्क आगे बढ़ पायेगा | उन्होंने कहा की मुहर्रम और दुर्गा पूजा का जो सन्देश है उसको अपने दिलो में उतार कर अपने अंदर की बुराईयों और समाज में बुराइयों को ख़त्म कर उनके पदचिन्हों पर चले तभी हमारा मकसद कामयाब होगा |
इस मौके पर समिति के संरक्षक इंद्र भान सिंह इंदु सूर्य प्रकाश जायसवाल , पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह , हबीब आलम खान समेत कई लोगो ने कार्यक्रम को संबोधित किया । अध्यक्षता शशांक सिंह रानू ने की ।समिति के महासचिव घनश्याम साहू ने DM व् SP का माल्यार्पण कर स्वागत किया । DM को अध्यक्ष व् SP को महासचिव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।संचालन अनिल अस्थाना व् महेंद्र देवविक्रम ने संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर ASP सिटी रामजी यादव सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी CO सिटी अभिषेक सिंह EO संजय शुक्ला अरुण कुमार सिंह विनय कुमार सिंह, शिया कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी , कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
