aajtaktimes

हटाये जाएंगे दागी मंत्री, होगी युवा एन्ट्री - मुलायम

लखनऊ । सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के घर  आज समाजवादी परिवार की कई घंटे चली बैठक के बाद मंत्री मंडल विस्तार की चर्चा तेज़ हो गयी है।उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए जल्द ही मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने जा रही है ।                         पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार बिहार चुनाव का परिणाम आते ही सरकार के उन  बदनाम मंत्रियों की छुट्टी कर दी जाएगी जिनके कारण सरकार की आए दिन फज़ीहत होती है।मंत्रिमंडल में अब साफ़ छवि के चेहरे शामिल किये जाएंगे ।ख़ास कर युवा चेहरों को मौक़ा मिलेगा ।
जिन मंत्रियों के विदाई की चर्चा है उनमे गायत्री प्रजापति ,ब्रमहा शंकर त्रिपाठी ,पारस नाथ यादव, पंडित सिंह ,मेहबूब अली, शिवाकांत ओझा,विजय मिश्रा शामिल हैं।मंत्रीमंडल में एक दो नए चेहरों के एलावा ज़्यादा तर को प्रमोशन दिया जा रहा है।जिन चेहरों का  प्रमोशन होगा उन में अरविंद सिंह गोप, यासिर शाह ,नितिन अग्रवाल हैं।
नए और युवा मंत्री के रूप में आशु मलिक.और अविनाश कुशवाहा को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।सूत्र तो यहाँ तक बता रहे हैं कि विभागों का बटवारा भी नए सिरे से होने जा रहा है।जिस में शिवपाल सिंह यादव को खनन का अतिरिक्त चार्ज अहमद हसन को माध्यमिक शिक्षा ,अरविन्द सिंह गोप को स्वास्थ, नितिन अग्रवाल को ग्राम्य विकास, यासिर शाह को ऊर्जा ,अविनाश कुशवाहा को धर्मार्थ कार्य आशु मलिक को उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग मिलेगा।

Related

UP 4240465153816743204

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item