aajtaktimes

असफल लिव-इन-रिलेशनशिप की वजह से बढ़ रहे हैं रेप के मामले

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज किये जाने वाले बलात्कार के मामलों की प्रमुख वजहों में असफल संबंध के कारण लिव इन में रहने वाले जोड़ों का अलगाव और शारीरिक संबंध होने के बावजूद शादी का वादा पूरा नहीं होना शामिल है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा अब तक दर्ज किए गए दुष्कर्म के 1,656 मामलों में कम-से-कम 25 फीसदी मामले लिव-इन संबंधों के खत्म होने और शादी से इंकार से जुड़े हैं।
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों में इस बात का खुलासा किया गया है कि पुलिस ने इस साल 30 सितंबर तक बलात्कार के 1,656 मामले दर्ज किए, जिसमें 25.31 प्रतिशत 419 मामलों में आरोपी लिव-इन संबंधों में थे या शादी से इंकार कर दिया था। बढ़ती जनसंख्या के साथ बलात्कार के मामलों की संख्या और उसके स्वरूप में भी परिवर्तन आया है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 2010 में राष्ट्रीय राजधानी में एक लाख की आबादी पर बलात्कार के मामलों का औसत 3.09 था जबकि सितंबर 2015 तक यह औसत बढ़कर 12.21 फीसदी हो चुका है।
जहां तक पीड़िता और आरोपी के संबंध की बात है तो इस साल 30 सितंबर तक ऐसे 644 मामले देखे गए जिसमें पीड़िता के मित्र या पारिवारिक मित्र आरोपी के तौर पर शामिल थे। आंकडों के अनुसार 281 मामलों में पड़ोसी जबकि 233 मामलों में रिश्तेदार आरोपी हैं।
बस्सी ने कहा कि सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता है और इसको सुनिश्चित किया गया है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले सभी अपराध को दर्ज किया जाए।

Related

World 1821021335105388411

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item