मोहर्रम कल से, सजा दिए गए अजाखाने
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_610.html
उत्तर प्रदेशहजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के 72 शहीदों की शहादत का गम मनाने के लिए मोहर्रम का पर्व गुरुवार से शुरू हो रहा है।
मोहर्रम को लेकर घरों व इमामबारगाहों पर रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो गया है। हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम व मजलिसें आयोजित करने के लिए अजाखानों को सजा दिया गया है। अलम, पटके समेत अन्य प्रतीकों को सजाने के लिए निकाल लिया गया है।
मोहर्रम की चांद रात से ही शिया मुसलमानों व हजरत इमाम हुसैन के चाहने वाले ताजियादारों के घर में शोक का माहौल छा जाता है। बुधवार की देर शाम से ही इमाम हुसैन के चाहने वालों ने अपने घरों में काले रंग के झंडे लगा दिए। बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं काले वस्त्र धारण कर लिए। मजलिसों व अलम मुबारक जुलूसों को उठाने के लिए तैयारियां पूरी हो गईं।