aajtaktimes

गंगा में नहाने गया किशोर डूबा

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कोखराज थाना क्षेत्र के तर सौरा गाँव में साथियों के साथ गंगा नहाने गया एक बालक की गंगा में नहाने वक्त गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गयी है। तरसौरा गाँव के शिवकुमार का बारह साल का पुत्र विपिन गाँव के ही एक दुसरे लडके शनि के साथ गाँव के की किनारे बह रही गंगा नदी में नहाने चला गया । दोनों साथी बड़े मज़े से गंगा में नहा रहे थे की देखते ही देखते विपिन गहरे पानी की तरफ बढ़ता चला गया  शनि ने उसे गहरे पानी की तरफ जाने से रोका परंतु तब तक विपिन्न गहरे पानी में पहुँच चुका था और डूबने लगा । विपिन को डूबता देख उसे बचाने हेतु पानी से निकलकर गाँव की तरफ मदद के लिए भगा और गाँव वालों को बताया लेकिन जब तक विपिन के घरवाले व गाँव वाले गंगा के पास पहुंचे तब तक विपिन गंगा में डूब चूका था । लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद गाँव वालों ने विपिन की लाश को ढूंढ निकाला और परिजनों को दिया । विपिन के मौत हो जाने पर परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गयी है। जबकि मृतक का पिता मुंबई में है।घटना की जानकारी मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया है।

Related

news 7636580275530859647

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item