दृष्टिबाधित महिला भी चुनाव मैदान में
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_71.html
उत्तर प्रदेश
हमीरपुर । (एएनएस)उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 85 सीटों के लिए होने वाले पंचायत चुनाव में एक दृष्टिबाधित महिला भी चुनाव लड़ रही हैं। अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित इंगोहटा पंचायत में सुमन देवी दृष्टिबाधित व अविवाहित हैं।

सुमन चर्चा की केंद्रबिंदु बनी हुई हैं। वार्ड नं. 13, 14, 15 वार्ड की प्रत्याशी सुमन के खिलाफ भी पांच महिलाएं ही मैदान में हैं। सुमन ने बताया कि वह भी बीडीसी बनकर जनसेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, `मैं जन्मांध हूं और गैर शादीशुदा हूं। कोई लोभ-लालच नहीं है, इसलिए पूरा पैसा जनसेवा में लगाऊंगी, अच्छा काम होगा। इंगोहटा की दूसरी सीट से आनंद कुमारी चुनाव लड़ रही है, उसका कहना है कि दोनों मिलकर एक-दूसरे के लिए वोट मांगेंगे।`