aajtaktimes

समय से उपस्थित न होने वाले मतदान कार्मिकों के विरूद्ध होगी प्राथमिकी दर्ज

जौनपुर- जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान सम्पन्न कराने के लिए 4304 मतदान कार्मिक तैनात किये गये है। उन्होंने तैनात सभी मतदान कार्मिक एवं रिर्जव मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्धारित स्थान पर प्रातः 6 बजे हरहालत में उपस्थित हो, समय से उपस्थित न होने वाले मतदान कार्मिकों के विरूद्ध 9 अक्टूबर 2015 को प्राथमिकी दर्ज करायी जायेंगी। प्रथम चरण के लिए मतदान पार्टी धर्मापुर एवं सिरकोनी विकास खण्ड परिसर से, विकास खण्ड मुफ्तीगंज सीताराम इ0कालेज हनुआडीह से, विकास खण्ड केराकत पब्लिक इ0का0 केराकत से, विकास खण्ड डोभी में रा0वि0मंदिर इ0का0 चन्दवक तथा विकास खण्ड जलालपुर में पु0मा0वि0 त्रिलोचन बडागॉव (रेहटी) जलालपुर से 8 अक्टूबर 2015 को रवाना होगी तथा 9 अक्टूबर 2015 को चुनाव सम्पन्न कराने के बाद पुनः रवानगी स्थल पर ही निर्धारित कमरों में बैलेट बाक्स आदि जमा किया जायेंगा ।

Related

news 8065909758488347819

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item