दे दना दन... रॉन्ग नंबर पर कर रहा था बेडरूम और फिगर की बात, युवती ने की चप्पल से धुनाई
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_74.html
खरगोन पुलिस ने एक युवती को तीन दिन से मोबाइल फोन पर अश्लील बातें कर शादी का प्रस्ताव दे रहे एक मनचले को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पकड़े जाने के बाद युवती ने पुलिस थाने में ही उसकी जमकर धुनाई कर दी.
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बिस्टान नाका क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती को शनिवार को मोबाइल पर रॉन्ग नंबर से कॉल आया था. युवती ने इसे गलती मानकर भूला दिया, लेकिन कुछ समय बाद उसी नंबर से बार-बार कॉल आने लगे.
बेडरूम की करते थे बातें
युवती ने बताया कि फोन पर आरोपी उसके साथ अश्लील बाते कर रहे थे. शादी के प्रस्ताव के अलावा उससे फिगर और बेडरूम को लेकर भी अश्लील संवाद किया जा रहा था.
पति ने दिया साथ और पकड़े गए मनचले
तीन दिन परेशान रहने के बाद युवती ने अपने पति को सारे वाकये से अवगत कराया. पति और पत्नी ने मनलचे को रंगे हाथों पकड़ने के लिए बिस्टान नाका क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया.
युवती से मिलने के लिए दोनों युवक बाइक से पहुंचे थे. युवती ने साहस दिखाते हुए एक युवक अल्लू हुसैन को परिजनों के साथ मिलकर दबोच लिया, जबकि बाइक पर पीछे बैठका विक्रम सिंह भागने में कामयाब रहा था.
अल्लू से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने विक्रम के बारे में भी जानकारी जुटा ली और उसे भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस थाने में धुनाई
कोतवाली थाने पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को ट्रक संचालक व हेल्पर बताया. इसी दौरान पुलिस थाने पहुंची शिकायतकर्ता युवती ने आरोपी की चपल्लों और लात से जमकर पिटाई कर दी ।