aajtaktimes

शरीर भैंस का और सर मगरमच्छ का !

बैंकॉक। आपने गणेश भगवान की तस्वीरों पर गौर किया होगा, जिनका सर हाथी का है, तो शरीर मानव का। पर थाइलैंड में ऐसा जानवर मिला है, जिसका पूरा शरीर तो भैंस का है और सर मगरमच्छ का। ये जानवर पैदा होते ही मर गया। दरअसल, इसे क्रॉस ब्रीडिंग की वजह से पैदा हुआ माना जा रहा है।
ये जानवर भैंस और मगरमच्छ के मेल से पैदा हुआ है। जो थाईलैंड के वैंघिन स्थिति हाईरॉक इलाके के जंगल से मिला है। वैसे, ये पहली बार नहीं है कि दो अलग-अलग जानवरों के लक्षण वाले जीव धरती पर पाए गए हैं। इससे पहले भी इसी इलाके में गधे और जेब्रा के मेल से पैदा हुआ जानवर मिला था, तो एक जानवर घोड़े और गधे के मेल से पैदा हुआ था। पशु विज्ञानी इस इलाके को 'जूंकी' नाम से भी जानने लगे हैं। जहां इस तरह की अप्रत्याशित बातें सामने आई हैं।
खास बात तो ये है कि भैंस और मगरमच्छ के मिलन से पैदा हुए इस जानवर की पूंछ भैंस जैसी ही है, पर अपेक्षाकृत काफी छोटी है। पर शरीर की आकृति मगरमच्छ जैसी है। मगर अफसोस कि उसके शरीर की खालें भैंस की है और पैर भी। ऐसे में इस जानवर के पैदा होने के बाद जीने का वैसे भी कोई रास्ता नहीं था। बहरहाल, ये जानवर जिस गांव के पास मिला है, उस गांव के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं ।

Related

World 133135931670236550

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item