यहां किराए पर मिलता है ताबूत, इस्तेमाल करो और लौटा दो !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_785.html
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। ये अपनी तरह का अनोखा मामला है। इसमें ताबूत को किराए पर दिया जाता है और फिर उसे वापस दुकान को लौटा दिया जाता है। खास बात तो ये है कि ये ताबूत सामान्य ताबूतों से अलग है, जिसमें शव रखने से दुर्गंध की समस्या नहीं आती।
न्यू प्लायमाउथ ऑक्शन्स लिमिटेड नाम की कंपनी ने ये स्टोर खोला है। इसमें एक ताबूत को वो किराए पर दे रही है। ये ताबूत सामान्य ताबूतों से लंबा भी है, जो पूरे 2 मीटर का है। इस कंपनी के मालिक ने कहा कि वो ताबूत को किराए पर दे देते हैं। अब ये ग्राहकों पर है कि वो ताबूत का क्या इस्तेमाल करते हैं।
न्यू प्लायमाउथ ऑक्शन्स लिमिटेड के मालिक ने कहा कि इस ताबूत को दफनाने में काफी दिक्कत आएगी, क्योंकि ताबूत का साइज तो काफी बड़ा है ही, साथ ही इसमें फाइबर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से शव पूरी तरह से सुरक्षित रह जाएगा।
ताबूत के मालिक ने कहा कि उन्होंने इस ताबूत के बारे में मार्केट में कोई खबर नहीं दी, और न ही प्रचार कराया। फिर भी काफी लोग इसके लिए आ चुके हैं। बहरहाल, ये ताबूत न्यू प्लायमाउथ ऑक्शन्स लिमिटेड के शोरूम के बाहर रखा गया है ।