aajtaktimes

कायस्थ महासभा ने मनाया गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

जौनपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मागांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प् अर्पित किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0लालबहादुर शास्त्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी के आदर्श एंव मूल्यों पर चलकर ही शान्ति एवं अमन की प्राप्ति की जा सकती है। गांधी जी के द्वारा दिये गये शान्ति के सन्देश को आज मंथन करने की आवश्यकता है । उन्होने जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया । गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार अस्थाना उर्फ भइया जी, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, महासचिव सुरेश अस्थाना, संगठन मंत्री श्यामरतन श्रीवास्तव, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय अस्थना, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य चित्रांश बन्धु उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने दी है ।

Related

news 226293122174928909

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item