aajtaktimes

तमाशाई भीड़ के आगे चूहे ने कबूतर को किया ढेर !

न्यूयॉर्क। यूं तो चूहे और कबूतर का कोई मेल नही है। उड़ने वाला पक्षी कबूतर जो कि चूहे से काफी बड़ा होता है, अगर चूहे की पकड़ में आ जाए तो? आप सोच रहे होंगे कि चूहे और कबूतर की कैसी लड़ाई, तो आप गलत हैं। न्यूयॉर्क में एक चूहे ने सिर्फ कबूतर को घेरकर पकड़ लिया, बल्कि उसका 'शिकार' ही कर डाला। वो भी तमाशाई इंसानी भीड़ के आगे।
न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में फिल्माए गए वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि एक चूहा बेहद व्यस्त गली में कबूतर का शिकार कर रहा है। और लोगों की भीड़ खड़ी होकर मजे ले रही है। वीडियो में चूहे ने कबूतर के गले को पकड़ रखा है और कबूतर धीरे-धीरे दम तोड़ देता है। कुल 2 मिनट 47 सेकंड लंबे इस वीडियो में कबूतर बार-बार चूहे की कैद से आजाद होकर उड़ने की कोशिश करता है। पर चूहे की पकड़ के आगे उसका कोई बस नहीं चलता। इस वीडियो को डॉन फ्रुएंड नाम के युवक ने फिल्माया और यू-ट्यूब पर डाल दिया, जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।

Related

World 2386395872344916443

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item