मतदान केंद्र पर बंदर ने मचाया आतंक, महिला को काटा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_890.html
बिहार में तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए हैं जिससे किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो। लेकिन इन सबके बीच एक बंदर ने बख्तियारपुर पोलिंग बूथ पर आतंक मचा रखा है।
एक तरफ जहां लोग लाइन में खड़े होकर वोट डालने के लिए इंतजार कर रहे थे तभी एक बंदर वहां आ पहुंचा और बंदर को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं बंदर ने वोट डालने पहुंची एक बुजुर्ग महिला पर हमला भी किया जिससे महिला के हाथ में चोट आई है। इसके अलावा इस बंदर ने दो और लोगों पर भी हमला किया है।
इस बारे में जब पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट से पूछा गया तो उनका कहना है कि हमने प्रशासन को बंदरों के आतंक के बारे में बता दिया पर वो भी कुछ कर नहीं पा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बख्तियारपुर पोलिंग बूथ को आर्दश पोलिंग बूथ माना जाता है ।

