aajtaktimes

यूनियन बैंक की लिंक शाखा शाहपुर से लाखों की ठगी

उत्तर प्रदेश ANS
जौनपुर-बदलापुर के यूनियन बैंक की लिंक शाखा शाहपुर से तकरीबन चार दर्जन से ज्यादा ग्राहकों के लाखों रूपये की ठगी की सन सनी खेज खबर प्रकाश में आयी है । घटना से आहत ग्राहको में बैंक की कार्य प्रणाली पर भारी आक्रोश ब्याप्त है । पीडितों नें अपनी आप बीती से सम्बन्धित तहरीर बदलापुर के थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय को दिया है । थानाध्यक्ष पाण्डेय प्रकरण की जाँच में लगे हुए हैं । पीडितों का आरोप है कि यूनियन बैंक की लिंक शाखा शाहपुर में ग्राम कमालपुर के संतराम गिरी नें छोलह हजार , मीला पत्नी कमलेश नें दो हजार , परमीला पत्नी भोला नें छब्बीस हजार , हीरावती पत्नी रामहित नें ग्यारह हजार , गीता पत्नी गोकुल नें सात हजार , पूजा पत्नी निरंजन उन्तिस हजार , ग्राम बनगांव निवासी रामसूरत नें पच्चीस हजार तथा दिनेश निवासी शाहपुर नें साढे इक्कीस हजार रूपया जमा किया था । आरोप है कि लिंक शाखा संचालक नें ग्राहकों की जमा धनराशि को निकाल कर हणप लिया है । समाचार तो यहाँ तक मिला है कि संचालक नें पचासों ग्राहकों की लाखों रूपये की धनराशि की ठगी किया है ।

Related

news 1822163887911743656

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item