aajtaktimes

परामर्श परिवार केन्द्र ने आयोजित की गोष्ठी


जौनपुर। चन्द्रा शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित स्वाधार आश्रय गृह में परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह सुरक्षात्मक सतर्कता अच्छी शासन प्रणाली हेतु साधन है’ कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया जिसका शुभारम्भ बीते 26 अक्टूबर को हुआ था। इस मौके पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसपी लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार जो समाज में घुन की तरह पैठ कर गया है, उसका आधार अशिक्षा, बेरोजगारी, रोजगार के अवसरों में कमी, कर्मठता का अभाव में वे खुद तथा उनके अभिभावक जमीन बेचकर पैसा देकर नौकरी व रोजगार की होड़ में लगे हैं। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त न्यायाधीश जेआर मौर्या, श्रीमती ममता, श्रीमती अर्चना, प्रीति तिवारी, सनोज कुमार, सुहेल, पूनम वर्मा, मुन्ना सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक, अधिवक्ता के अलावा अन्य उपस्थित रहे। अन्त में सचिव विजय शंकर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4315674213604259238

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item