aajtaktimes

जौनपुर के 6 गांजा तस्कर कौशाम्बी में अरेस्ट, पकड़े गए तस्करों में 1 अध्यापक


अशोक केसरवानी
 कौशाम्बी | जिले की कोखराज पुलिस को आज बहुत बड़ी सफलता मिली है जिसमे पुलिस ने बाहर से आ रही बड़ी मात्रा में अवैध गांजे की खेप के साथ 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोखराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 लक्जरी गाडियों से लाई जा रही अवैध गांजे की खेप को बरामद किया है जिसमे 2 कारो में लगभग ढाई कुंतल गांजा बरामद किया है जिसकी बाज़ार में लगभग 10 लाख रूपये कीमत बताई जा रही है। पकडे  गए तस्करों ने बताया की जौनपुर के पिंटू के यहाँ से गांजा लेकर आये है और अन्य कही पहुचाने जा रहे थे। पकडे गए सभी लोग जौनपुर के है । इस मामले में चौकाने वाली बात यह है की इसमें शामिल एक व्यक्ति प्राइमरी पाठशाला में अध्यापक है एवं उसी अध्यापक की कार भी है ।

Related

UP 7343551913131192417

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item