aajtaktimes

MLC प्रभावती पाल का पर्चा खारिज

जौनपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व एमएलसी प्रभावती पाल का पर्चा आज खारिज कर दिया गया। प्रभावती पाल धर्मापुर ब्लाक के 71 नम्बर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामाकंन किया था। सीआरओ ने बताया कि यह चुनाव एमएलसी पद रहते हुए नही लड़ सकता इस लिए नियम 27 (क) के तहत उनका पर्चा रद्द किया गया है। उधर प्रभावती पाल ने एमएलसी पद से इस्तिफा भेज दिया था। लेकिन निर्धारित समय से उनका इस्तिफा मंजूर नही हुआ था।
जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हैै। इस कुर्शी एक बार फिर बैठने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान एमएलसी प्रभावती पाल पंचायत चुनाव में कुद गयी थी। उन्होने धर्मापुर ब्लाक के 71 नम्बर वार्ड से पर्चा दाखिल किया था। कल हुई नामाकंन पत्रो की जांच में पाया गया कि चुनाव अधिनियम 27( क) के तहत एमएलसी पद पर रहते हुए यह चुनाव नही लड़ा जा सकता है। जिसके कारण उनका पर्चा आज अवैध घोषित कर दिया गया।

Related

UP 7710453303217489212

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item