aajtaktimes

पंचायती चुनाव: केन्द्र ने मानी UP की बात, भेजा अर्धसैनिक बल

उत्तर प्रदेश ANS
लखनऊ। सूबे में होने वाले पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए केन्द्रीय गृह विभाग ने प्रदेश को मांग के अनुरूप अर्धसैनिक बल उपलब्ध कराया है। इसके अलावा जनपदों में सुरक्षा की जिम्मेदारी में 139 कंपनी पीएसी भी लगाई गई है जोकि मतदान स्थल से दूर तैनात होंगे।
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए प्रदेश के गृह विभाग ने अर्धसैनिक बलों की मांग को लेकर दोबारा केन्द्रीय गृह विभाग को पत्र भेजा गया था। मांग पत्र पर केन्द्रीय गृह विभाग ने 20 कंपनी सीपीएमएफ, 11 कंपनी बीएसएफ और 9 कंपनी सीआईएसएफ मुहैया करा दी है।
छह अक्टूबर से दो नवंबर तक तैनात रहेंगीअर्धसैनिक बल प्रदेश के विभिन्न जनपदों में छह अक्टूबर से दो नवंबर तक तैनात रहेंगी। शांतिपूर्ण चुनाव निपटाने के बाद फोर्स को वापस भेज दिया जाएगा।

Related

UP 4434940576608922540

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item