UP मंत्रिमंडल फेरबदल : किनकी होगी छुट्टी. कौन होगा इन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/up_66.html
लखनऊ ANS । मुख्यमंत्री के संकेत के बाद पार्टी के अंदर भी दीपावली से पहले लालबत्ती घर आने या जाने की चर्चा चल पड़ी है।
चर्चा तो यह भी है कि सरकार की किरकिरी करा चुके मंत्रीगण अगर कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए फेरबदल का पार्टी को कितना लाभ होगा? सूत्रों पर भरोसा करेंगे तो फेरबदल में अति पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा। एकाध ब्राह्मïण मंत्री की मंत्रिपरिषद से छुट्टी होगी और अशोक वाजपेयी के रूप में नया चेहरा शामिल होगा।
अल्पसंख्यक वर्ग की शादाब फातिमा या गजाला लारी में से एक को मंत्री पद मिल सकता है। पार्टी के महासचिव व कार्यकर्ताओं के बीच पैठ बढ़ाने वाले राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरविंद सिंह गोप को कैबिनेट का दर्जा दिया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि पूर्वांचल के दो कैबिनेट मंत्रियों, दो राज्यमंत्रियों और पश्चिम के एक मंत्री की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।

