aajtaktimes

10001 दीपों की रोशनी से जगमग उठा जफराबाद का ऐतिहासिक घाट

1051 दीपों का हुआ दीपदान, गोमती आरती में शामिल हुये हजारों श्रद्धालु
जौनपुर। डाला छठ पर जफराबाद के गोमती घाट को विश्व शांति समिति द्वारा 10001 दीपों से दुल्हन की तरह सजाया गया जहां दीपों से वर्ल्ड पीस, ओम, स्वास्तिक, त्रिशूल, भारत माता, हाथी माथा, भगवान गणेश, उगता सूरज के अलावा रंगोली बनायी गयी। इस दौरान महिलाओं ने गोमती नदी की धारा में पहुंचकर अर्घ्य दिया जहां श्रद्धालुओं ने 1051 दीपों का दीपदान किया। इसके पहले मंगलवार की रात्रि से ही समिति के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष उमाकांत गिरी के नेतृत्व में घाट की सीढ़ियों व बुर्जों को धोकर दीपों से उपरोक्त ऐतिहासिक धरोहरों के अलावा रंगोली बनाया। भोर में 3 बजे पहुंचे श्रद्धालुओं ने सभी दीपों को जलना शुरू किया। 4 बजे तक सभी दीपक जैसे ही जले, पूरा घाट जगमगा उठा। इसके बाद कुशल नाविकों की देख-रेख में 1051 दीपों का श्रद्धालुओं ने दीपदान किया जिसके बाद आयोजित गोमती आरती में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। आरती आचार्य पं. ब्रह्मानन्द मिश्र ने करवाया जहां क्षेत्रीय विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे। दीपदान व घाट की सजावट में मनोज गुप्ता, जयहिन्द सेठ, आशीष चौरसिया, गोली बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बरनवाल के अलावा समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। इस दौरान विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी घाट की अद्भुत छटां देखकर भाव-विभोर हो गये। उन्होंने विश्व शांति समिति के कार्यों की सराहना करते हुये घाट के सौंदर्यीकरण का आश्वाशन दिया।

Related

news 5297317794311387312

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item