aajtaktimes

डकैतों ने 11 लोगों को पीट पीटकर किया अधमरा, 3 लोगों की हालत नाज़ुक

फैजाबाद/अयोध्या ANS । आशापुर और सहनवा गाव में बावरिया गिरोह के लगभग एक दर्जन डकैतों ने दो परिवारों पर लोहे की राड और डंडे से कहर ढाया। डकैतों ने दोनों परिवारों के 11 लोगों को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया जिसमें 3 लोगों की नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। घायलों का हालचाल लेने के लिए राज्यमंत्री पवन पाण्डेय जिला अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों को इलाज के उचित निर्देश भी दिए।

इस मामले में अयोध्या पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। डकैत जब घरों में लूटपाट कर रहे थे तो पुलिस जुआरियों को तलाश रही थी। वहीं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचने के लिए जब एम्बुलेंस को फोन किया गया तो समाजवादी एम्बुलेंस 108 भी दगा दे गई।

गांव वालों ने घायलों को अपनी व्यवस्था से जिला अस्पताल पहुचाया। सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि जब पुलिस आशापुर गांव पहुंची तो डकैत सहनवा गाव में लूटपाट कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस किसी भी डकैत को गिरफ्तार करने में असफल रही।
राज्यमंत्री से पत्रकारों ने शिकायत भी कि एसएसपी मोहित गुप्ता सीयुजी फोन भी रिसीव नहीं करते जिसके लिए राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही है।

Related

UP 2744985332660670899

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item