aajtaktimes

कुए में डूबकर 3 की मौत

अशोक केसरवानी
कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली के डलसहिया गाँव मे ससुराल वालो से नाराज एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ कुआं मे कूद कर जान दे दिया| विवाहिता के कुआं मे कूदने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों मी मदद से तीनों शवों को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| डलसहिया गाँव निवासी श्याम लाल सरोज ने अपनी बेटी रूपरानी उर्फ जाइकी देवी की शादी लगभग दस साल पहले सैनी कोतवाली के गरई गाँव निवासी निरंजन सरोज से किया था| बताते है कि शादी के बाद से ही सास-ससुर व जेठ-जेठानी से रूपरानी कि नहीं पटती थी| मामूली बात पर भी परिवार के लोगों से उसका विवाद हो जाता था| इस बीच उसे तीन बेटे पैदा हुये| कुछ महीने पहले पति उसे किसी तरह समझा बुझा कमाने के लिए दिल्ली चला गया| पति के दिल्ली जाते ही उसके परिवार के लोगों ने रूपमति को सतना शुरू कर दिया| इससे नाराज रूपमति चार दिन पहले अपने मायका डलसहिया गाँव आ गई| मायके मे भी वह गुमसुम रहती थी| आज सुबह वह अपने तीनों बेटों के साथ गाँव के बाहर कुआं के सामने जा पहुंची| जहां उसने देखते ही देखते दो बेटे मिटीं (8) व अंकित (2) को  कुआं मे धकेल खुद भी कूद गई| जबकि एक बेटा किसी तरह अपने को बचा वहाँ से भाग निकाला| उसी बेटे ने घर पहुँच परिवार के लोगों को बताया तो सब कुआं की ओर दौड़े| देखते ही देखते कुआं के सामने ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई| मामले की सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँच गई| पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तकरीबन तीन घंटे की मेहनत के बाद तीनों को मृत अवस्था मे बाहर निकाला| एक साथ तीन शवों को देख मृतका के माता पिता के अलावा परिवार के बाकी लोग दहाड़ मार कर रो पड़े| माँ व दो बेटों की मौत की खबर पाकर सी ओ सिराथू भी मौके पर पहुंचे| सी ओ ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ कुआं मे कूदी है जिससे उनकी मौत हुई है| घटना के पीछे के कारणों की पुलिस जांच करगी ।

Related

UP 2411442476189370400

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item