ट्रेन का न्यूनतम किराया 5 से बढ़ाकर 10 रुपये किया , 20 नवंबर से लागू होगा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/5-10-20.html
नई दिल्ली । रेलवे ने कम दूरी का सफर करने वालों को मंगलवार शाम ढलते ही झटका दिया. रेल मंत्रालय ने ट्रेनों का न्यूनतम किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने का फैसला किया है. किराये में यह बढ़ोतरी जनरल टिकट पर हुई है. यानी अब जनरल की न्यूनतम पांच रुपये वाली टिकट 10 रुपये में मिलेगी. फैसला 20 नवंबर से प्रभावी होगा.

