aajtaktimes

9 साल की छात्रा से एक साल तक रेप करते रहे 3 शिक्षक

मुंबई। एक स्कूल की छात्रा के साथ तीन शिक्षकों द्वारा कथित रूप से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना मुंबई के ठाणे की है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तीनों आरोपियों संजय पाटिल, नीलेश भोइर और जितेन्द्र जाधव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
छात्रा के मुताबिक, साल 2014 से तीन शिक्षकों ने कई बार खाली कक्षाओं में बारी-बारी से उसका यौन उत्पीड़न किया। उसे इस घटना के बाद अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी गई और पीटा भी गया था।
इसके बाद तीनों आरोपियों ने एक साल तक उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत की।

Related

news 1525845442130417430

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item