aajtaktimes

बिहार के बाद अब यूपी में भी बनेगा महागठबंधन, हराएंगे BJP को

नई दिल्ली। बिहार चुनाव में राजद, जदयू, कांग्रेस के महागठंधन को मिले प्रचण्ड बहुमत के बाद उत्तरप्रदेश में भी अगले विधानसभा चुनाव में सपा ने महागठबंधन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार अगले महीने तक यूपी में कई दल गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने राज्य में समाजवादी विचारधारा की पार्टियों को एकजुट करना शुरू कर दिया है।
सपा मंत्री ने दिया महागठबंधन का जवाब
अखिलेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल ने कहा हम बिहार में सिर्फ 50 सीटों पर चुनाव लड़े थे। हमें तैयारी के लिए समय भी कम मिला, लेकिन फिर भी वोट मिले। यूपी में भी बिहार की तर्ज पर महागठबंधन का प्रयोग किया जाएगा। विधानसभा चुनाव-2017 के लिए हम समाजवादी विचारधारा वाली सभी धर्मनिर्पेक्ष दलों को अपने साथ जोड़कर समाजवादी परिवार बनाएंगे।
कांग्रेस, रालोद भी है गठबंधन की इच्छुक
उत्तरप्रदेश में महागठबंधन के मुद्दे पर बोलते हुए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन पहले से ही चल रहा है। भाजपा से हम किसी भी तरह से नहीं जुड़ेंगे, अन्य दलों से बातचीत चल रही है, घोषणा एक-दो महीने में कर दी जाएगी। जबकि कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन के चलते कांग्रेस 4 से 27 सीटं तक पहुंच गई। उत्तरप्रदेश में भी ऐसी ही संभावना को देखते हुए कांग्रेस भी यूपी में जल्दी से जल्दी गठबंधन करना चाहेगी। कांग्रेस की सत्तारूढ़ पार्टी सपा दोस्ती जगजाहिर है परन्तु इस बार ये दोस्ती क्या करेगी, ये देखना होगा।

Related

UP 6586795128050398863

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item