या हुसैन या हुसैन : नन्हे हुसैनियो ने कर्बला के कमसिन शहीद को दिया पुरसा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post.html
इनकार आसमाँ को है राज़ी ज़मी नहींअसगर तुम्हारे खू का ठिकाना कही नहीं
इन्ही मातमी सदाओं के बीच नन्हे हुसैनियो ने कर्बला के प्यासे शहीद हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के 6 माह के बच्चे हज़रत अली असगर को नज़राने अकीदत पेश किया । कर्बला के प्यासे शहीद हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियो की शहादत की याद में हिन्दू मुस्लिम सभी धर्म के लोग आंसू बहाते है । इस गम में उम्र की कोई कैद नहीं है आप फ़ोटो में देख सकते है की छोटे छोटे बच्चे अपने हाथो में अलम और ताज़िया लेकर मातम कर नज़राने अकीदत पेश करते है ।
