अब चलती ट्रेन में ही बुक करिये टिकट, नहीं देना होगा टीटीई को ज्यादा पैसा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_161.html
लखनऊ। अब अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो चलती ट्रेन में भी खाली सीटों की जानकारी आपको मिल सकेगी। रेल विभाग जल्द ही यह सुविधा शुरु करने जा रहा है जिससे यात्री भी चलती ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
यह सुविधा शुरुआती चरण में अहम ट्रेनों में ही शुरु की जा रही है। जिसमें अब टीटीई को जीपीएस युक्त मशीनें मुहैया करायी जायेंगी जिसमें उनके पास रिजर्वेशन चार्ट भी देखने के सुविधा होगी।
इस सुविधा के शुरु होने के बाद अब टीटीई यात्रियों से सीटें देने के एवज में मनमाना किराया नहीं वसूल पायेंगे। नयी सुविधा शुरु होने के बाद रिजर्वेशन विंडो और ट्रेन में इस बात की जानकारी यात्री हासिल कर सकेंगे।
दरअसल जब ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन से रवाना होती है तो कई ऐसे यात्री होते हैं जो किसी कारणवश टिकट कंफर्म होने के बावजूद भी यात्रा नहीं कर पाते है। ऐसी स्थिति में सीट खाली रहने पर पहले टीटीई उन सीटों को मनमाना दामों पर बेच देते थे। लेकिन नये नियम के बाद टीटीईटी ऐसा नहीं कर सकेंगे।