aajtaktimes

राहुल की दुल्हनिया डिंपी ने लिया बड़ा फैसला, जानकर चौंक जाएंगे

कोलकाता । दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली अपनी दूसरी शादी से पहले नर्वस हैं। राहुल से इसी साल तलाक के बाद डिंपी ने दुबई के कारोबारी रोहित रॉय के साथ पिछले महीने सगाई कर एलान किया था कि वह अब जल्द विवाह बंधन में बंधने वाली हैं।
शादी से पहले 30 वर्षीय मॉडल व एक्ट्रेस डिंपी इस समय अपने शहर सिटी ऑफ ज्वॉय कोलकाता में हैं। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए डिंपी ने कहा कि वह शादी से पहले थोड़ी नर्वस जरूर हैं, लेकिन भविष्य के प्रति वह पूरी तरह आशान्वित है ।
डिंपी ने राहुल महाजन के साथ रियलिटी शो "राहुल दुल्हनिया ले जाएगा" में शादी की थी। लेकिन, इसी साल फरवरी में ये दोनों अलग हो गए थे।
डिंपी ने राहुल पर मारपीट और घरेलू हिसा के आरोप लगाए थे। फिर दोनों के बीच तलाक हो गया था। राहुल पर कई साल पहले ड्रग्स रखने के आरोप भी लग चुके है। डिंपी और राहुल एक और रियलिटी शो "बिग बॉस" में भी साथ-साथ नजर आ चुके हैं।

Related

UP 2036706104434332977

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item