जिपं सदस्य का परिणाम आने पर मना जश्न
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_18.html
जौनपुर। जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना का कार्य पूरा हो गया है। ब्लाकों पर इसकी जानकारी होते ही विजयी प्रत्याशियों के खेमे में जश्न का माहौल बन गया और मिठाइयां बंटना शुरू हो गयी। इस दौरान जहां कई चर्चित नेताओं को मुंह की खानी पड़ी तो जीत की आशा न रखने वालों को भी विजयश्री मिली। बदलापुर के जिपं वार्ड 20 से प्रभावित पाल निर्वाचित। वार्ड 21 से रमाशंकर यादव व वार्ड 22 से दूधनाथ केवट विजयी हुए है। बरसठी ब्लाक के जिला पंचायत वार्ड संख्या 52 से कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पुत्र बधु दस हजार मतो के अंतर से चुनाव जीत गयी है। उनके पुत्र ओम यादव वार्ड नम्बर से 14 सौ मतो के अंतर से विजयी घोषित हुए है। रमेश यादव 27 सौ मतो से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन यादव को पटखनी दिया है। 53 नम्बर वार्ड से दिनेश तिवारी ने जीत दर्ज किया है। रविकान्त यादव पुत्र उमाकान्त यादव पूर्व सांसद ने कुल 533 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी बैरागी राजभर को 355 वोट से हराया। बैरागी महज 178 मत ही प्राप्त कर सके। रविकान्त वार्ड नम्बर 45 मायापुर बकुची गांव से मैदान में थे। रविकान्त यादव पुत्र उमाकान्त यादव ने दूसरी जगह वार्ड नं- 37 भादी से अपने प्रतिद्वदी चंद्रशेखर यादव को 599 वोट से हराया । चंद्रशेखर को महज 20 वोट ही मिले जबकि दिनेशकान्त यादव की पत्नी किरन यादव नटौली से निविँरोध चुन ली गयी है। वार्ड नम्बर 41 नटौली 2 से शिवांगी यादव पत्नी रविकान्त यादव को 331 वोट मिला प्रतिद्वंदी रीता यादव को 74 वोट 40 , 257 वोट से शिवांगी विजयी हुई । सिकरारा के वार्ड 45 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव 1342 मतों से विजयी हुए। दूसरे नम्बर पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार खुशहाल सिंह व तीसरे नम्बर पर बसपा समर्थित राजकुमार यादव रहे। राजबहादुर को 5765 मत, खुशहाल को 4423 मत व राजकुमार को 2589 मत मिले। सिकरारा के जिलापंचायत वार्ड के जेपी यादव ने 857 मतों से जीत दर्ज की उन्हे 3688 मत मिले जबकि दूसरे नम्बर पर संजय सिंह को 2831 मत मिले तीसरे नम्बर पर द्रोपती यादव को 1663 ही मत मिल सके। करंजाकला जिपं वार्ड नम्बर एक पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव 17 सौ मतो के अंतर से चुनाव जीत गयी है। उन्हे कुल 5609 मत मिला उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभा यादव को 3915 वोट मिला। वार्ड नम्बर दो पर राम लौटन सोनकर तीन पर सुभाष सोनकर चार नम्बर पर देवेन्द्रनाथ मौर्या और पांच नम्बर वार्ड से इंद्रावती चुनाव जीती है। रामनगर व्लाक के जिपं वार्ड 59 से सपा के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र उर्फ पप्पू रघुवंशी , वार्ड 60 पर अजय भारती तथा वार्ड 61 पर शोभा देवी व वार्ड 62 पर राजकुमारी ने विजय हासिल की है। शाहगंज सोधी के जिपं वार्ड 70 आर्यनगर गोरारी से राजेन्द्र, 21 से प्रतिमा, 52 से पुष्पा यादव, 53 से दिनेश प्रताप तिवारी विजयी रहे। सुइथा कला जिपं वार्ड रामपुर प्रथम से शौकत अली, वार्ड 40 कम्मरपुर से अशोक, 45 ऊंचगांव से सुभागी देवी, 55 ईसापुर प्रथम से राजेन्द्र प्रसाद,56 ईशापुर द्वितीय रमाशंकर, 85 हुसैनाबाद प्रथम से सत्यनारायण,17 सारी जहांगीरपट्टी से प्रेमशीला, 19 चिलबिली से अब्दुल हफीज, 12 अरसिया प्रथम से ओमकार,65 वासूपुर से हरीलाल, 86 हुसैनाबाद द्वितीय जितेन्द्र, रामपुर द्वितीय से मटरी देवी,27 पूरा संभल इन्द्रपाल, 50 शाहमऊ से रामचन्दर, 41 कम्मरपुर द्वितीय से सुशीला,58 छीतमपट्टी सुरेश चन्द, 13 अरसिया द्वितीय से विनोद को विजय हासिल हुई।


