सांप्रदायिक शक्तियो से मुकाबले को तैयार : अखिलेश
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_197.html
देश में अगर किसी पार्टी ने साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्ता में शामिल होने से रोकने का काम किया है तो वो है समाजवादी पार्टी ऐसे में हमारे नेता आज भी उनसे डट कर मुकाबला करने को तैयार है और 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हमारी ही सरकार बनेगी | बिहार में महागठ बंधन की सत्ता में वापसी पर व उत्तर प्रदेश में महागठबन्धन बनाये जाने के कवायद पर पूछे गये सवाल पर मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा | उन्होंने कहाकि पंचायत चुनाव में जिस तरह से जनता ने भाजपा को उखाड़ फेक कर परचम लहराया उससे हमारी पार्टी के हौसले इस लिए बुलंद है की जितने वाला भी सपा का कार्यकर्ता था | मुख्यमंत्री आज जौनपुर में प्रदेश के डीजीपी जगमोहन यादव के घर तिलकोत्सव में शामिल होने पहुचे थे |
प्रदेश के डीजीपी जगमोहन यादव के मुगरा बादशाहपुर स्थित तरहटी गाँव में रविवार की दोपहर प्रदेश के मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव का उडन खटोला जैसे ही उतरा कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया | मुख्यमन्त्री सीधे डीजीपी जगमोहन यादव के घर पहुचे और वहा उन्होंने परिवार वालो को तिलकोत्सव की बधाई देते हुए सीधे मिडिया से मुखातिब होते हुए कहाकि बिहार में जिस तरह से भाजपा के रथ को महागठबंधन ने रोका है वैसा ही करिश्मा 2017 में सपा एक बार फिर से करने को तैयार बैठी है और इस बात का प्रमाण ये है की पंचायत चुनाव में जिस तरह से भाजपा के प्रत्यासियो को मुह की खानी पड़ी उससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओ के हौसले बुलंद है क्योकि हमारी ही पार्टी ने हमेसा साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ हल्ला बोला है |
उन्होंने कहाकि बीते साढ़े 3 साल में हमारी सरकार से जितना काम किया है सायद ही किसी सरकार ने अब तक किया होगा | २०१७ तक शहरो में 22 से 24 घंटा व गाँव में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का संकल्प हमने ले रखा है और उसे पूरा करके ही डीएम लेंगे |
वाराणसी में विदेशी महिला के साथ हुए तेजाब कांड पर उन्होंने कहाकि हमारी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए उसके इलाज की पूरी ब्यवस्था करने का निर्देश दिया है साथ पांच से दस लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया जा चूका है और आरोपी पकडे जा चुके है |
मुख्यमन्त्री ने कहाकि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास का काम जारी है और हम सब मिलकर आने वाले समय में साम्प्रदायिक शक्तियों से डट कर मुकाबला करेंगे जिससे वे सत्ता से दूर रह सके |