‘भारतीय संविधानः लोकतंत्र एवं सफलता’ विषयक संगोष्ठी कल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_242.html
जौनपुर।
संविधान दिवस समारोह 2015 के क्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल
विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में ‘भारतीय संविधानः लोकतंत्र एवं सफलता’
विषयक संगोष्ठी का आयोजन 29 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे सुनिश्चित किया गया
है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरूण टण्डन उच्च न्यायालय
इलाहाबाद और विशिष्ट अतिथि नितिन रमेश गोकर्ण मण्डलायुक्त वाराणसी, एसएस
उपाध्याय विधिक सलाहकार कुलाधिपति/श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश होंगे। साथ
ही संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन
अग्रवाल जी करेंगे।

