aajtaktimes

ग्राम प्रधान व पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने का जारी हुआ निर्देश

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति पूर्व में कर दी थी। नियुक्त समस्त प्रभारी अधिकारी व सहायकों को निर्देशित किया गया कि आवंटित निर्वाचन सम्बन्धी कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश से प्राप्त आदेश/निर्देश एवं मेरे द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्य करेगे व प्रगति सम्बन्धी सूचना उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.)एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी मतदान, मतगणना कार्मिक, नियुक्ति पीसी श्रीवास्तव ने कलेक्टेªट प्रेक्षागृह में सभी प्रभारी अधिकारियों की बैठक किया जिसमें बीते चुनाव को सम्पन्न कराने के लिये बधाई देते हुये ग्राम पंचायत चुनाव को भी दिये गये दायित्वों के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार सभी आरओ/एआरओ को 16 नवम्बर से नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होने से मतदान एवं मतगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। सभी सेक्टर मजिस्टेªटों को 16 से 23 नवम्बर तक बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट/समाधान कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

PANCHAYAT CHUNAV 6435498037936546358

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item