पेरिस का एक हमलावर फ्रांसीसी नागरिक निकला
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_344.html
पेरिस के बाताक्लां थियेटर में शुक्रवार रात आतंकवादी हमला करने वाले तथा बंधक बनाने वालों में से एक हमलावर की पहचान फिंगर प्रिंट के आधार पर एक फ्रांसीसी नागरिक के रूप में हुई है। फ्रेंच टेलीविजन बीएफएमटीवी की शनिवार की एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी गई।
बीएफएमटीवी ने कहा कि संदिग्ध हमलावर की पहचान फिंगर प्रिंट से हुई, जिसे जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से इकट्ठा किया था। संदिग्ध को फ्रेंच इंटेलिजेंस एजेंसी जानती है। इसी बीच, सीरिया तथा मिस्र का पासपोर्ट फ्रेंच नेशनल स्टेडियम में पया गया, जहां कम से कम दो विस्फोटों को अंजाम दिया गया था। दोनों पहचान पत्रों के पुष्टिकरण का काम जारी है।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शनिवार को जारी एक बयान में पेरिस में शुक्रवार रात हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। द इंडिपेंडेंट ऑनलाइन की एक रपट से यह जानकारी मिली।
आतंकवादी समूह ने अरबी व फ्रेंच भाषा में जारी एक बयान में पेरिस को घृणित कार्यो व विकृति की राजधानी करार देते हुए कहा है कि हमलों को बंदूक व आत्माघाती जैकेट से लैस आठ 'बंधुओं' द्वारा अंजाम दिया गया ।

