aajtaktimes

अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों का किया गया चालान

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत सरायपोख्ता पुलिस चौकी के प्रभारी हरि प्रकाश यादव ने रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इन्श्योरंेस सहित अन्य सम्बन्धित कागजातों के बिना वाहन चलाने पर 3 दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाबत आरक्षी अधीक्षक श्री सिंह द्वारा दिये गये निर्देशन का पालन करते हुये प्रत्येक दिन ऐसे वाहनों का चालान किया जा रहा है जो नियम के विरूद्ध वाहन चला रहे हैं। चौकी प्रभारी श्री यादव ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को भी चेक करते हुये पूछताछ किया। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक जवाहर लाल साहनी, दीवान जनार्दन सिंह, आरक्षी राजेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, जयचन्द आदि मौजूद रहे

Related

UP 6045895869127307424

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item