इस भैंस के है रैंप पर भी जलवे
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_391.html
जींद। हमने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट देखे होंगे। देश-दुनिया में इंसानों के ब्यूटी कॉन्टेस्ट होते रहते हैं लेकिन इंसानों के अलावा जानवरों के ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी काफी प्रचलन में हैं। इनमें कई बार आकर्षक दिखने वाले जानवर भी होते हैं। जींद के बीबीपुर गांव में रहने वाली एक भैंस के भी यही हाल हैं।
यह भैंस जब भी किसी प्रतियोगिता में भाग लेती है तो सबको पछाड़कर फर्स्ट प्राइज प्राप्त करती है। मुर्रा नस्ल की यह भैंस 23 लीटर से ज्यादा दूध देती है और इसे खरीदने के लिए अब तक 22 लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है। हालांकि, इसके मालिक ने इसे बेचने से मना कर दिया है।
जानकारी के अनुसार लगभग साढ़े पांच फीट की ऊंचाई वाली यह भैंस ज्यादा दूध देने और खूबसूरत दिखने की वजह से जब भी किसी प्रतियोगिता में उतरती है तो सबको पछाड़कर आगे निकल जाती है। इसके मालिक का नाम जसबीर है और यह अब तक लगभग 20 अलग-अलग प्रतियोगिताएं जीत चुकी है।
इस पूरी कहानी में सबसे खास बात यह है कि इस भैंस को खाने में कोई विशेष डायट नहीं दिया जाता बल्कि आम भैंसो की तरह ही साधारण चारा ही खाती है। इसके अलावा उसे अनाज भी दिया जाता है।