aajtaktimes

मतदाताओं ने कई दिग्गजों को दिखा दी औकात

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 भले ही सकुशल ढंग से सम्पन्न हो गया लेकिन इसमें मिली जीत व हार के परिणाम से लोगों में मनमुटाव अवश्य उत्पन्न हो गये हैं। फिलहाल इस चुनाव ने जहां कई ने रिकार्ड बनाया, वहीं तमाम दिग्गजों को उनकी औकात समझ में आ गयी। बात यहां सबसे पहले निवर्तमान से लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों की करते हैं। इस चुनाव मैदान में जहां वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा दिनेश चौधरी व पूर्व अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ को हार का मुंह देखना पड़ा, वहीं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रभावती पाल व कलावती यादव ने जीत दर्ज की। इतना ही नहीं, पूर्व में बसपा द्वारा अध्यक्ष पद की घोषित समर्थित प्रत्याशी सुनीता यादव को समाजसेवी संतोष अग्रहरि की पत्नी दीपिका अग्रहरि ने हराकर उनका सदस्य एवं अध्यक्ष पद का रास्ता एकदम से बंद कर दिया। इसके अलावा इस चुनाव में पूर्व मंत्री स्व. सतई यादव की पत्नी सुशीला यादव, पूर्व बसपा विधायक बिरजू राम और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द की पुत्रवधुओं को हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, जयहिन्द यादव नामक एक प्रत्याशी तो सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र ओम यादव को शिकस्त देकर पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन गये।

Related

news 7568908964447428904

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item