दिल्ली में खुलेआम गैंगवार, एक बदमाश ढेर
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_48.html
नई दिल्ली। वैसे तो दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। दिल्ली पुलिस चप्पे चप्पे पर पीसीआर की मौजूदगी के दावे करती है लेकिन रविवार को ये दावे उस समय हवा होते दिखाई दिए जब दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक खिड़की एक्सटेंशन में खुलेआम गैंगवार हुई।
साकेट सिटी मॉल के सामने महज कुछ मिनटों में ताबातोड़ 12 से 14 राउंड फायरिंग हुई और इस गैंगवार में इकबाल नाम के एक बदमाश की हत्या कर दी गई। इकबाल संगम विहार इलाके का बीसी था। इकबाल के परिजनों ने इस हत्या के लिए बबली गैंग को जिम्मेदार ठहराया है। कुछ दिन पहले ग्रेटर कैलाश में इकबाल की गैंग के मुखिया राजू की भी हत्या हुई थी
बताया जा रहा है कि इकबाल खिड़की एक्सटेंशन से गुजर रहा था जब उस पर बबली गैंग के लोगों ने घात लगाकर हमला किया। जैसे ही फायरिंग शुरु हुई चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता फायरिंग करने वाले बदमाश तो फरार हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस को सिर्फ इकबाल की लाश मिली।
फिलहाल इस हत्या की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्राच कर रही है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है लेकिन जिस तरह से राजधानी दिल्ली में पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम गैंगवार हो रही है वो दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल तो खड़े करती है