aajtaktimes

फिल्म देखकर बना फर्जी डॉक्टर, अरेस्ट

नई दिल्ली। गंगा राम अस्पताल में अपने को डॉक्टर के रूप में पेश कर मरीजों को कथित रूप से ठगने को लेकर 29 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि इस व्यक्ति ने बॉलीवुड फिल्म से देखादेखी कर और शानदार जिंदगी के लालच में आकर ऐसी धोखाधड़ी करने लगा था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि नौकरी चले जाने के बाद वह दिल्ली आ गया।
वह मेरठ का निवासी है और वहां एक अस्पताल में वार्डब्वाय की नौकरी भी कर चुका है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने खुलासा किया कि उसे शानदार जीवनशैली की आदत पड़ चुकी है और उसे ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म से ऐसा करने की सूझी। शानोशौकत की जिंदगी जीने के लिए उसने मरीजों को प्रतिष्ठित अस्पतालों में महंगे परीक्षण अस्पताल दर से आधे दाम में कराने का झांसा देकर उन्हें और उनके साथियों को ठगना शुरू किया। उसे डॉक्टर का पेशा आकषिर्त करता था।
पुलिस ने बताया कि वह यहां निजी अस्पतालों के आसपास चक्कर लगाता था और कुछ दिनों में उसे जल्दी से पैसा कराने का मौका नजर आया। दवा की उसके पास जो थोड़ी बहुत जानकारी थी, उसने उसके आधार पर अपने आपको को डॉक्टर के रूप में पेश किया और ज्यादातर गरीब, निरक्षर लोगों को अपना निशाना बनाया। उसे कल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसने चार दिन पहले एक परिवार से एमआरआई रिपोर्ट के बहाने 8000 रूपए ऐंठे थे।

Related

news 975608305515082343

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item